संत हमे समझाते हैं कि अपनी वर्तमान अवस्था को सुधारने के लिए सबसे पहले हमें यह समझना चाहिए कि कौन से विचार और कर्म, हमें शांति और सामंजस्य की अवस्था की ओर ले जाते हैं। हमारी इच्छाएं विचारों को दिशा देते हैं और विचार हमारे कर्मों को निर्धारित करते हैं। कोई भी कार्य करने से पहले एक इच्छा, एक इरादा या एक प्रेरणा की तरंग मन में उठती है। पहले मन में इच्छा पैदा होती है, फिर मन उस पर विचार करता है और तब किसी भी क्षण उसके अनुसार कार्य करने को विवश हो जाता है।
मेरा नाम कनिक है और मैं एक शिक्षक हूं मुझे साहित्य में और कथा वाचक जैसे अमूल्य चीजों में बहुत ज्यादा रुचि है मुझे संतों की संगति में रहना बहुत ही ज्यादा अच्छा भी लगता है क्योंकि उनकी हर वाक्य में कोई ना कोई मानव कल्याण अर्थ छुपा होता है मैं इस ब्लॉग के जरिए कुछ बड़ी ही मजेदार कहानियां जिसमें कोई अर्थ छुपा हो या जिसमें हमें कुछ मार्गदर्शन मिले ऐसे कई तरह की संतों की गुरुओं की कहानियां मैं आप सबके सामने लाता रहूंगा | उनमें से भी कई ऐसे वाक्य और श्लोक और उनके अर्थ मैं आपके सामने हमेशा लाता रहूंगा |
शनिवार, 31 जुलाई 2021
हमारे कर्मों का फल । The fruit of our deeds
हमारे व्यक्तित्व के गठन में कर्मों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बेशक हम कर्म शरीर द्वारा करते हैं, लेकिन यह हमारी सोच का ही नतीजा है। अच्छे या बुरे कर्म, सही या गलत सोच का नतीजा है। विचार ही हमारी सफलता या असफलता का मूल्य आधार होते हैं। हमारी सोच ही हमारे दृष्टिकोण को डालती है, फिर हमारा दृष्टिकोण ही तय करता है कि हम सुखी हैं या दुखी। यह दृष्टिकोण, परिस्थितियों से, सफलताओ या विफलताओ से अमीरी गरीबी, बीमारी-तंदुरुस्ती से कहीं ज्यादा महत्व रखता है। यदि हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक है तो हम पूरी से पूरी परिस्थिति को भी अपने हित में बदल लेंगे। यदि हमारा दृष्टिकोण नकारात्मक है तो हम उत्तम से उत्तम परिस्थिति में भी दुखी ही रहेंगे। इसलिए जीवन में सुख हो या दुख हमारी प्रतिक्रियाओं का ही परिणाम है। वास्तव में हमारे जीवन का चित्र वैसा ही बनता है जैसा रंग हम उन में भरते हैं, हमारी प्रतिक्रिया ही जिंदगी को आकार देती है। अच्छे कर्मों का परिणाम सुखी होता है, दुख नहीं। बुरे कर्मों का परिणाम दुख ही होता है, सुख नहीं।
मन कंप्यूटर की तरह काम करता है- इसमें जो कुछ भी भरा जाता है, वही स्क्रीन पर नजर आता है। सबसे पहले मन में धारणाएं बनती है। फिर उन धारणाओं पर सोचने से उनकी छाप मन पर एक गहरी लीक बनकर छा जाती है। यह लीके इतनी गहरी हो जाती हैं कि हम इनके अनुसार पूर्व नियोजित ढंग से कार्य करने पर बाध्य हो जाते हैं। इसीलिए यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी सोच के प्रति सतर्क रहे।अपने विचारों पर हमें कड़ी नजर रखनी चाहिए और केवल उन्हीं विचारों को पनपने देना चाहिए जो एक सही दृष्टिकोण को विकसित करें तथा जो हमें ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित करें जिनमें हमारी भलाई है।
धन्यवाद
Translation in English: The fruit of our deeds
The saints explain to us that in order to improve our present state, we must first understand what thoughts and actions lead us to a state of peace and harmony. Our desires give direction to thoughts and thoughts determine our actions. Before doing any action a wave of a desire, an intention, or an inspiration arises in the mind. First, a desire arises in the mind, then the mind considers it, and then at any moment, it is compelled to act accordingly.
The role of Karma in the formation of our personality is very important. Of course, we do karma through the body, but it is the result of our thinking. Good or bad karma is the result of right or wrong thinking. Thoughts are the basis of our success or failure. Our thinking determines our attitude, then it is our attitude that decides whether we are happy or sad. From this point of view, wealth by circumstances, successes, or failures is more important than poverty, illness, and wellness. If our attitude is positive, then we will completely change the whole situation in our own interest. If our attitude is negative, we will remain unhappy even in the best of circumstances. Therefore, happiness or sadness in life is the result of our reactions. In fact, the picture of our life is formed as the colors we put in them, our reaction gives shape to life. Good deeds result in happiness, not sorrow. The result of bad deeds is only sorrow, not happiness.
The mind works like a computer – whatever is put in it, is reflected on the screen. First of all, perceptions are formed in the mind. Then by thinking on those concepts, their impression is left on the mind as a deep leak. These leaks become so deep that we are compelled to act according to them in a pre-planned manner. That is why it is very important that we be careful about our thinking. We should keep a close watch on our thoughts and allow only those thoughts to flourish which develop the right attitude and which inspire us to do such things in which our good Is.
Thank you
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
हमारे कर्मों का फल । The fruit of our deeds
संत हमे समझाते हैं कि अपनी वर्तमान अवस्था को सुधारने के लिए सबसे पहले हमें यह समझना चाहिए कि कौन से विचार और कर्म, हमें शांति और सामंजस्...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें