दोस्तों एक बार की बात है झाड़े का दिन था | और शाम होने वाली थी | आसमान में बादल छाए हुए थे | नीम के पेड़ पर बहुत कौवे बैठे हुए थे | वह बार-बार कांव-कांव कर रहे थे | और एक दूसरे से झगड़ा भी कर रहे थे ,उस समय एक मैंना वहां आई, और उसी पेड़ की एक डाल पर बैठ गई | मैना को देखते ही कई कौवे उस पर टूट पड़े बेचारी मैना ने कहा बादल बहुत है ,इसलिए अंधेरा बहुत हो गया है| और मैं अपना घोंसला भी भूल गई हूं | इसलिए आज रात मुझे यहां बैठने दो कौवो ने कहा 'नहीं यह हमारा पेड़ है, तू यहां से भाग जा मैना बोली यह पेड़ ईश्वर ने बनाए हैं इस सर्दी में अगर वर्षा हुई और ओले पड़े ईश्वर ही हमें बचा सकते हैं | मैं बहुत छोटी हूं और तुम्हारी बहन भी हूं ,तुम लोग मुझ पर दया करो और मुझे यहां बैठने दो कौवो ने कहा तेरी जैसी बहन हमें नहीं चाहिए तू बहुत ईश्वर का नाम लेती है ईश्वर के भरोसे ही तू यहां से चली क्यों नहीं जाती तू नहीं जाएगी तो हम सब तुझे मार देंगे कौवो को कांव-कांव करते अपनी तरफ झपटते देखकर बेचारी मैना वहां से उड़ गई और थोड़ी दूर जाकर एक आम के पेड़ पर बैठ गई रात को आंधी आई बादल गरजे और बड़े-बड़े ओले बरसने लगे कौवे कांव-कांव करके चिल्लाए इधर से उधर थोड़ा बहुत उड़े परंतु ओलों की मार से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े बहुत सारे मर गए मैना जिस आम के पेड़ पर बैठी थी ,उसकी एक डाली टूट कर गिर गई डाल टूटने से उसके झड़ के पास एक जगह हो गई छोटी मैना उसमें घुस गई और उसे एक भी ओला नहीं लगा |
सवेरा हुआ और कुछ देर बाद चमकीली धूप निकली मैंना उसमें से बाहर निकली और पंख फैलाकर चेहकने लगी उसने भगवान को प्रणाम किया | ओलों से घायल पड़े कौवो ने मैंना को उड़ते देखकर कहा मैंना बहन तुम रात भर कहां रही थी | ओलो से किसने बचाया मैंना ने कहा मैं आम के पेड़ पर अकेली बैठी भगवान से प्रार्थना करती रही और भगवान ने ही मेरी मदद की |मेरा नाम कनिक है और मैं एक शिक्षक हूं मुझे साहित्य में और कथा वाचक जैसे अमूल्य चीजों में बहुत ज्यादा रुचि है मुझे संतों की संगति में रहना बहुत ही ज्यादा अच्छा भी लगता है क्योंकि उनकी हर वाक्य में कोई ना कोई मानव कल्याण अर्थ छुपा होता है मैं इस ब्लॉग के जरिए कुछ बड़ी ही मजेदार कहानियां जिसमें कोई अर्थ छुपा हो या जिसमें हमें कुछ मार्गदर्शन मिले ऐसे कई तरह की संतों की गुरुओं की कहानियां मैं आप सबके सामने लाता रहूंगा | उनमें से भी कई ऐसे वाक्य और श्लोक और उनके अर्थ मैं आपके सामने हमेशा लाता रहूंगा |
मंगलवार, 27 जुलाई 2021
ईश्वर पर विश्वास I faith in god
दोस्तों दुखी पढ़े और असहाय अजीब को ईश्वर के सिवाय कोई नहीं बचा सकता | जो भी ईश्वर पर विश्वास करता है | और ईश्वर को याद करता है ईश्वर सभी आपत्ति और विपत्ति में उसकी सहायता करते हैं और उसकी रक्षा करते हैं ईश्वर की माया निराली है हमारे समझने में कमी हो सकती है परंतु ईश्वर के करने में नहीं ...तो दोस्तों आपको कैसी लगी आज की यह कहानी कमेंट में जरूर बताइए |
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
हमारे कर्मों का फल । The fruit of our deeds
संत हमे समझाते हैं कि अपनी वर्तमान अवस्था को सुधारने के लिए सबसे पहले हमें यह समझना चाहिए कि कौन से विचार और कर्म, हमें शांति और सामंजस्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें