सोमवार, 26 जुलाई 2021

मानव शरीर क्या है I Human body

 क्या हमने अपने शरीर के बारे में सोचा है?.. यह 12 मंजिलों का घर जिसमें हम निवास करते हैं ? कितना आश्चर्यजनक है? इसमें कौन-कौन से अमोलक भंडार छिपे हैं ? इस अंधेरी, गहरी गुफा में कितने असली और चमकीले रत्न हीरे मोती भरे पड़े हैं? हमने कभी इन बातों के बारे में सोचा ही नहीं | क्या यह आश्चर्य का विषय नहीं है कि जिस घर में हम वर्षों से रह रहे हैं, उसके अंदर झांकने की हमने कभी चेस्टा ही नहीं कि? प्रतिदिन हम कुछ समय इस घर की बाहरी सफाई और संभालने में लगते हैं | सच तो यह है हम में से ज्यादातर लोग मिट्टी के इस नाशवान घरौंदे की बाहरी सजावट में तो बहुत समय बिता देते हैं परंतु कभी भी यह देखने का यत्न ही नहीं करते कि इसके भीतर कैसी-कैसी अद्भुत निंदिया छिपी पड़ी है | इस प्रकार हम यह नहीं जान पाते कि हम असली अनमोल हीरे की खान के स्वामी है |

वास्तव में सब महात्मा जिन्होंने भौतिक जागृत और आत्मा के बारे में छानबीन की है, इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हमारे शरीर में ही सब कुछ है हमारे अंदर यह दृश्यमान संसार और अदृश्य जगत दोनों ही है| सब महात्माओं का यह मत है कि प्रभु प्राप्ति केवल मनुष्य शरीर में ही हो सकती है| अंततः जो व्यक्ति अदृश्य, सूक्ष्म और आध्यात्मिक मंडलों की यात्रा करना चाहता है, उसे अपने ही शरीर के अंदर उनकी खोज करनी चाहिए | उस महान कलाकार प्रभु का असली कौशल अंतर में ही देखा और समझा जा सकता है | बाहर का दृश्यमान जगत केवल धोखा है | मानव शरीर तथा समूचे ब्रह्मांड की असलियत इस शरीर से बाहर कहीं भी साफ तौर पर नहीं देखी जा सकती |

गुरु महाराज ने भी कहा है :

सभ किछ घर मह बाहर नाही || बाहर टोले सो भरम भूलाही ||

अर्थात: इस घर के गुप्त खंडों की खोज करनी चाहिए जिसके बारे में ईसा कहते हैं, 'मेरे पिता के महल में कई भवन है|' ऋषि मुनि इस शरीर को 'नौ द्वारों का घर' कहते हैं | कई बार इसे 'दस द्वारों का भवन' भी कहा जाता है | उनमें से नौ द्वार बाहर की ओर खोलते हैं, जिनके रास्ते हमारी शक्तियां बाहर व्यर्थ खर्च हो जाती हैं | दसवां दरवाजा अंदर प्रभु के महल के रास्ते की ओर खुलता है| नौ द्वार- हमारी दो आंखें, दो कान, नाक के दो छेद, एक मुंह तथा नीचे इंद्रियों के दो छेद हैं | दस वा दरवाजा दोनों आंखों के पीछे भूमध्य में है, जिसे 'तीसरा तिल', 'शिव नेत्र' अथवा 'तीसरी आंख' कहा जाता है |

धन्यवाद
                                                            
मानव शरीर, Human body, Human, yog, yog mundra, सच्चा ज्ञान

 
Translation in English:   Human body  

Have we thought about our body?.. This 12 Floors house in which we live? How amazing is it? Which Amolak reserves are hidden in it? How many real and sparkling gems, diamonds, and pearls lie in this dark, deep cave? We never thought about these things. Isn't it surprising that we have never tried to peek inside the house we have been living in for years? Every day we spend some time cleaning and maintaining the exterior of this house. The truth is that most of us spend a lot of time in the exterior decoration of this perishable earthen house, but never even try to see what wonderful naughty lies hid inside it. Thus we do not know that we are the owners of the real precious diamond mine.

In fact, all the mahatmas who have inquired about the material awakened and the soul have come to the conclusion that everything is in our body, within us, this is both the visible world and the invisible world. It is the opinion of all the mahatmas that attainment of GOD can be done only in the human body. Ultimately the person who wishes to travel to the invisible, subtle, and spiritual circles must seek them within his own body. The real skill of that great artist Prabhu can be seen and understood from within. The visible world outside is only a deception. The reality of the human body and the entire universe cannot be clearly seen anywhere outside this body.     

Guru Maharaja has also said: Everything is within the home of the self; there is nothing beyond.

Meaning: The secret sections of this house should be discovered about which Jesus says, 'My father's palace has many buildings.' Sage Muni calls this body the 'home of the nine gates'. Sometimes it is also called 'the building of ten gates'. Out of them, nine gates open outwards, through which our energies are spent in vain. The tenth door opens inside towards the way to the palace of the Lord. Nine gates - We have two eyes, two ears, two holes in the nose, one mouth, and two holes for the senses below. The tenth door is in the Mediterranean behind both the eyes, which is called 'Third Mole', 'Shiva Netra' or 'Third Eye'.

Thank you
                                    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमारे कर्मों का फल । The fruit of our deeds

  संत  हमे  समझाते हैं कि अपनी वर्तमान अवस्था को सुधारने के लिए सबसे पहले हमें यह समझना चाहिए कि कौन से विचार और कर्म, हमें शांति और सामंजस्...